Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पूर्व ब्लॉक प्रमुख का निधन शोक की लहर

Jaunpur News : पूर्व ब्लॉक प्रमुख का निधन शोक की लहर

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरहठी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजलाल यादव का निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इसकी सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों का तांता लगने लगा और वह 75 साल के थे। बताते चलें कि तरहठी गांव निवासी पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के बड़े भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजलाल यादव का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 75 साल के थे। 2015 से 2021 तक वह मुंगराबादशाहपुर ब्लाक प्रमुख रहे। मंगलवार को खेत मे काम कर रहे लोगों को देखने गए थे उसी दौरान उनको बेचैनी महसूस हुई और सूचना पाकर परिजन उन्हें आनन-फानन में मुंगराबादशाहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज हेतु लखनऊ ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही परिवार के लोग गमगीन हो गए। उनको दो पुत्र बबलू और निशांत है। निधन के पश्चात लखनऊ से लाया गया, उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु तरहठी स्थित आवास पर रखा गया। जहां बड़ी संख्या में शुभचिंतक और ग्रामीण पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।