Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद पर हुआ चयन

Jaunpur News : असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद पर हुआ चयन

जौनपुर धारा, खुटहन। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा का परिणाम आते ही प्रदेश के जिलों में खुशी का माहौल है, जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है उनके गांव क्षेत्र में खुशियां मनाई जा रही है। इसी क्रम में आशीष कुमार यादव के घर पहुंचने से पहले ही पिलकिछा बाजार में परिजनों समेत रिश्तेदार, दोस्त व ग्रामीण पहुंचकर स्वागत किये। आशीष कुमार यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स में रिसर्च कॉलर हैं। आशीष ने जुलाई 2023में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में भाग लिया था। आशीष कुमार यादव ईपीएफओ ऑर्गेनाइजेशन के अंतर्गत(एपीएफसी) असिस्टेंट प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर के पद पर चयनित हुए हैं। उन्होने बताया कि यदि लक्ष्य दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी परीक्षा कठिन नहीं है। बता दें कि पहले ही अटेम्प्ट व महज 22 साल की उम्र में ही यह सफलता प्राप्त की हैं। आशीष कुमार यादव ने सफलता का श्रेय परिवार जनों गुरुजनों को दिया है।