जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विश्वसरैया सभागार में शैक्षिक भ्रमण एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रो.वंदना सिंह कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय की देखरेख में आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.रवि प्रकाश ने विद्यार्थियों को मेहनत और समर्पण का महत्व समझाते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय को भारत में नैक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है, जो इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रमाणित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने करियर की शुरुआत इस प्रतिष्ठित संस्थान से करने के लिए प्रेरित किया। इंजीनियरिंग संकाय के डीन, प्रो.सौरभ पाल ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधुनिक सुविधाओं, जैसे उच्च श्रेणी की विज्ञान प्रयोगशालाएं और कंप्यूटर लैब के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन संसाधनों का लाभ उठाकर विद्यार्थी अपने ज्ञान और कौशल को व्यापक बना सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को देखा। शैक्षिक भ्रमण में जौनपुर के विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों जैसे रामनगर, सिकरारा, परियावा और सुरहुरपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने इंजीनियरिंग संकाय की विभिन्न शाखाओं, जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, और सूचना प्रौद्योगिकी का भ्रमण किया। इसमें विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स लैब के बारे में डॉ.रीतेश बरनवाल, डॉ.अनीश अंसारी के द्वारा बताया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने सेंट्रल लाइब्रेरी और अमृत सरोवर का भी अवलोकन किया। डॉ.रजनीश भास्कर ने करियर के विभिन्न विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया। डॉ.कमलेश पाल ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में नवाचार और अनुसंधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ.ज्योति सिंह और पूनम सोनकर ने किया। कार्यक्रम के समापन पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामनगर, सिकरारा की प्रधानाचार्या कुंवारी सुहासिनी ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर डॉ.रीतेश बरनवाल, डॉ.अजय मौर्य, डॉ.अनीश अंसारी, सुश्री प्रीति शर्मा आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
Jaunpur News : पीयू में शैक्षिक भ्रमण, करियर मार्गदर्शन का हुआ आयोजन


