Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पारिवारिक विवाद को लेकर महिला ने लगाया पिटाई का...

Jaunpur News : पारिवारिक विवाद को लेकर महिला ने लगाया पिटाई का आरोप

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मेढा गांव निवासी एक महिला ने पारिवारिक विवाद को लेकर सास ससुर ननद व उनके रिश्तेदारों पर मारपीट कर घर से निकलने का आरोप लगाया। खुटहन पुलिस ने एनसीआर दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मेढा गांव निवासी प्रियंका तिवारी पत्नी दीपक तिवारी ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगो द्वारा पूर्व में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जिस पर उन्होंने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा को वापस लेने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किया गया। वही संबंध में थाना अध्यक्ष खुटहन ने बताया कि एनसीआर दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।