Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क...

Jaunpur News : पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बटाऊवीर चौराहे पर पुलिस की कार्यशैली से नाराज आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार की देर शाम सड़क जाम कर दिया। आरोप है कि कमालपुर गांव निवासी धीरज गिरी को गुरुवार की शाम कुछ दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं बीते तीन दिसंबर को भी दबंगों ने घर पर चढ़कर मारपीट किया। ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को पड़कर बिना नंबर की बाइक के साथ चौकी प्रभारी घनश्यामपुर को सौंप दिया गया, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। जिसके बाद पुनः आरोपियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर बटाऊवीर चौराहे पर बदलापुर शाहगंज मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बदलापुर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों को कार्रवाई की बात कहते हुए जाम को समाप्त करवाया। इस संबंध में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बदलापुर गजानंद चौबे द्वारा अवगत कराया गया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर विपक्षी के विरुद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बिते कल कुछ लोग अपनी बात कहने के लिए इकट्ठा हुए थे, जिन्हें समझाबुझा कर हटा दिया गया था।