जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। परीक्षा देने घर से निकली छात्रा का फत्तुपुर निस्फी गांव निवासी युवक विनय सरोज अपने पड़ोसी कालीदीन व कुछ अज्ञात लोगों की मदद से अपहृत कर लिया। पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस छात्रा व आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।इस संदर्भ में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में दो नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है छात्रा व आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Jaunpur News : परीक्षा देने गई नाबालिग छात्रा गायब, तीन के खिलाफ मुकदमा


