Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : शौचालय में बल्ब न होने पर किया विरोध तो...

Jaunpur News : शौचालय में बल्ब न होने पर किया विरोध तो दबंगो ने पीटा

  • सरायख्वाजा के पाल्हामऊ खुर्द गांव की घटना

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हामऊ खुर्द गांव में सोमवार की रात दबंगों ने करीब 48 वर्षीय व्यक्ति को शौचालय में बल्ब गायब होने के विरोध करने पर पीट दिया। पीढ़ित के तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को घायल व्यक्ति का मेडिकल मुआयना करवाकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। पालामऊ खुर्द गांव में बने सामुदायिक शौचालय पर सफाई कर्मी के रूप में तैनात गांव की निवासिनी राजकुमारी (40) ने बुधवार सरायबाजार थाने पर तहरीर दी की बीते सोमवार की रात करीब 11 बजे शौचालय में लगे बल्ब को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया और इस दौरान जब उसने इसका विरोध किया तो गांव के ही दबंग किस्म के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाली गलौज शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख पत्नी राजकुमारी ने अपने पति मोहनलाल (48) को सूचना दी। जैसे ही मोहनलाल बाहर निकाला तो आक्रोशित दबंगों ने मोहनलाल व पत्नी राजकुमारी को पीटना शुरू कर दिया और मारपीट के दौरान मोहनलाल के सिर में गंभीर चोट आ गई। शोरगुल की आवाज सुनते आसपास के लोग जब एकत्रित हुए तो मौके से दबंग भाग गए और उसी बीच मोहनलाल की हालत बिगड़ते देख लोगों ने उसे इलाज के जिला अस्पताल पहुंचा दिया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया की पीड़ित के तहरीर पर एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है घायलों का मेडिकल कराया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।