जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव के शिवपुरपुरवा के पास गोमती नदी में मंगलवार को 15 वर्षीय किशोर की लाश मिली है। किशोर की लाश देख हडकंप मच गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव और चौकी प्रभारी ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लाश को नदी से बाहर निकलवाया। सोमवार को सद्भावना पुल के पास डूबा था। किशोर मौके पर चर्चा होने लगी कि एक युवक सोमवार की दोपहर को नगर के सद्भावना पुल के पास डूब गया था। यह जानकारी होते ही थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने राजकॉलेज चौकी प्रभारी के जरिए किशोर के घर वालों को सूचना दी। किशोर के परिजन हालांकि उसी समय पहुंच गए। उन्होंने उसे पहचान लिया। किशोर शहर कोतवाली क्षेत्र के नईगंज निवासी रवि कुमार सोनकर का पुत्र शुभम सोनकर था।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : नदी में किशोर की लाश मिलने से मचा हडकंप


