जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर रविवार की दोपहर बंदीपुर गांव के पास एक ट्राली लगी ट्रैक्टर रोड के बीच बने डीवाईडर से टकराकर पलट गई। जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार की दोपहर ईट भट्टे का ट्रैक्टर त्रिलोचन महादेव से ईट पहुंचा कर बंदीपुर सिरकोनी लौट रहा था, जैसे ही वह बंदीपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि रोडबके बीच बने डिवाइडर से टकराकर पलट गया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुची पुलिस ने ट्रैक्टर व टाली को किसी तरह से सड़क से हटवाये। ट्रैक्टर ड्राइवर विक्रम वनवासी 25 व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Jaunpur News : डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर पलटा, दो घायल


