Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : थाने में चल रहे कार्यो का सीओ सदर ने...

Jaunpur News : थाने में चल रहे कार्यो का सीओ सदर ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जफराबाद। रविवार की दोपहर को क्षेत्राधिकारी सदर/भवन देवेश सिंह ने स्थानीय थाने में चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। थाना परिसर की व्यवस्था पर थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव की तारीफ किया।

निरीक्षण के दौरान पहले उन्होंने थाने की बनायी जा रही बाउंड्री को देखा। उसके बाद उन्होंने पेंटिंग का कार्य देखा। उसके बाद मेस को देखा। उसके बाद थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने मेस को व्यवस्थित बनवाने का प्रस्ताव रखा। जिसको उन्होंने अधिकारियों से बात करके स्वीकृति करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यालय के आगे चबूतरे को भी सही करवाने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि शासन द्वारा थानों के मरम्मत व आवश्यक कार्य के लिए अनुरक्षण धनराशि मिलती है। उसी धनराशि से जो कार्य हो रहा है तथा क्या आवश्यकता है। इसी का निरीक्षण किया जा रहा।