- दौड़ में ककोहिया की सृष्टि व आयुषी और अलीगंज के लकी कुमार व रामा ने मारी बाजी
जौनपुर धारा, सिकरारा। ग्रामीण क्षेत्रो के खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से बुधवार को क्षेत्र के खानापट्टी गांव के जलपरी मैदान पर आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलमहाकुम्भ में क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग सौ दौड़ में बसंत विद्यापीठ ककोहिया की सृष्टि दो सौ मीटर दौड़ में आयुषी प्रथम स्थान पर रही जबकि सिकन्दरा की पूजा यादव व सादातबिंदुली की राधिका दूसरे स्थान पर रही, इसी तरह बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय अलीगंज के लकी कुमार व दो सौ मीटर दौड़ में रामा ने बाजी मारी, जबकि सिकन्दरा के अम्बुज शर्मा व लखौआ के आर्यन यादव को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जबकि लंबी कूद में लखौआ के आर्यन ने बाजी मारी तथा गोला फेक में यूपीएस बढ़ौली के सत्यम गौतम प्रथम स्थान पर व बांकी के शिवकांत दूसरे स्थान पर रहें। इसी तरह खोखो बालिका वर्ग में ककोहिया की टीम प्रथम व भुईला की टीम दूसरे स्थान पर रही,जबकि बालक वर्ग में बढ़ौली अहीरान प्रथम व अलीगंज की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। मुख्यअतिथि ब्लाक प्रमुख संजय सिंह व उनके प्रतिनिधि धीरू सिंह ने सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानप्रतिनिधि सुशील सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जूनियर संघ के सुशील उपाध्याय, मयेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, अभिषेक यादव, आलोक यादव, बीडीसी रजनीश सिंह, जितेन्द्र्र सिंह ने मुख्यअतिथि विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी सर्वेशमोहन श्रीवास्तव, बीईओ अजीत कुमार सिंह, नोडल व दिव्यांग जन अधिकारी दिव्या शुक्ला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविप्रकाश यादव को माल्यार्पण व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किए। इससे पूर्व प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागतगीत का मनोहारी प्रस्तुतीकरण किया। मुख्यअतिथि, विशिष्ट अतिथि ने प्रतियोगिता के विजेता व उपजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किए। खेल व व्यायाम शिक्षक बिनय सिंह, रामचंद्र यादव, प्रदीप कुमार, सरिता विश्वकर्मा, प्रियंका यादव, टीएन यादव, प्रताप यादव, शुभेन्द्र सिंह, विमल यादव व सेवानिवृत्त शिक्षक राष्ट्रपति पदक से सम्मानित लल्लन उपाध्याय सहित आदि रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने किया।


