Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : युवक के हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो...

Jaunpur News : युवक के हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइनबाजार पुलिस ने परियावा गांव में हुई राजेश यादव की हत्या के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने 24घंटे के भीतर मुख्य आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मुखबिरी करने वाले कृष्णा यादव को भी हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद सपा बूथ अध्यक्ष राजेश यादव नाटे का शव मंगलवार की देर शाम लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां स्थित घर पहुंचा। सीओ सिटी आयुष श्रीवास्व ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी राहुल यादव और मुखबिर कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।देर रात पुलिस की सुरक्षा में परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार राम घाट पर किया। मामले में पुलिस प्रेम प्रसंग प्रकरण को हत्या का कारण मानकर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले में राहुल, यादव, रायसाहब, उदयराज के यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा किया गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना का मुख्य आरोपी राहुल यादव का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसमें सपा नेता राजेश यादव विरोध करते थे। इस मामले में प्रेमिका की पहले ही मौत हो चुकी है।इसको लेकर आरोपी काफी आक्रोशित था। भाभी माधुरी देवी का आरोप है कि राहुल यादव व कुछ अज्ञात ने मिलकर उसके देवर की धारदार हथियार से हत्या कर दी। लोगों का कहना है कि घर से दूर घटनास्थल पर कुछ लोगों के विवाद करते देखे गए, जब तक लाठी-डंडा लेकर ग्रामीण पहुंचे तब तक घटना स्थल से हमलावर भाग गए। मौके पर राजेश का शव पड़ा हुआ था। पुलिस से मिलने पहुंचे परिजन व ग्रामीण घटना से आहत होते हुए मंगलवार की दोपहर परिजन व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। इस दौरान 50 की संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने एसपी से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञात हो कि सोमवार की शाम राजेश मशीन के खराब कलपुर्जे को खरीदने के लिए रामदयाल गंज गए थे, और घर लौटते समय घर से 2 किमी पहले आम के बगीचे में बदमाशों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी।