Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : चोरों ने घर में घुसकर उड़ाये नगदी सहित लाखों...

Jaunpur News : चोरों ने घर में घुसकर उड़ाये नगदी सहित लाखों के जेवरात

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव में बीती रात चोरों ने एक घर में घुसकर सोने चांदी के लाखों रुपए के जेवरात व नकदी पार कर दिया। सुबह घर वालों को घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। गांव निवासी स्व.राम अजोर यादव के घर में बीती रात चोरों ने घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े। दरवाजा तोड़ सीढ़ी के रास्ते नीचे उतरे। कमरे का ताला तोड़कर अंदर बक्से व आलमारी में रखा हुआ 25 हजार नगदी, सोने की बाली, मांग टीका, सोने का चैन, लॉकेट, नथुनी, पायल आदि लेकर फरार हो गए। सुबह उठाने पर कमरे व आलमारी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। घर में सिर्फ मां सुदामा देवी व बेटी अनीता ही रहती है। एक बेटा दिनेश है जो अपने परिवार सहित दिल्ली रहता है। भुक्तभोगी के मुताबिक चोरी गये जेवरात का मूल्य पांच लाख रुपए से ज्यादा है। घटना की सूचना पर मौके पर ग्राम प्रधान राम प्रकाश यादव व ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं पीड़ित अनीता ने तहरीर दे दिया है। लेकिन समाचार प्रेषण तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं हों सका।