Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : खेती को उद्यम के रूप में अपनाने की आवश्यकता

Jaunpur News : खेती को उद्यम के रूप में अपनाने की आवश्यकता

जौनपुर धारा, जौनपुर। कृषि विभाग द्वारा सोमवार को विकास खण्ड सिरकोनी एवं जलालपुर के परिसर में कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम, आत्मा योजनान्तर्गत रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहाँ किसानों की आय दूनी करने के उपाय, पराली प्रबंधन, गेहूँ की लाईन में बुआई, मृदा स्वास्थ्य, रबी फसलों के वेहतर उत्पादन वाली तकनीकियो एवं लाभकारी कृषि योजनाओं से विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्रशिक्षित किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख बंशराज सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीकीयो से किसान खेती करें तो कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी समृद्धि कर सकते है।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ.रमेश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश का विकास ’कृषि के विकास’ में निहित है। पूर्व में कृषि विकास हेतु संचालित योजनाओं में उत्पादन, उत्त्पादकता वृद्धि एवं खाद्य सुरक्षा पर विशेष बल रहा है। वर्तमान बाजार व्यवस्था में उत्पादन/उत्पादकता वृद्धि किसानों के आय में वृद्धि की गारन्टी नही है। उत्पाद का मूल्य सम्बर्धन, ग्रेडिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग कर किसानों की समृद्धि की जा सकती है। उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों को अब खेती को आजीविका के साधन के रूप में नही बल्कि उद्यम के रूप में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने रबी फसलों में कीट एवं रोगों के बचाव की जैविक जानकारी दिया। एसएमएस डॉ.शिवानंद मौर्य ने बीज शोधन, भूमि शोधन, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण की जानकारी दी। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि आशीष त्रिपाठी, अरविन्द सिंह, प्राविधिक स्ाहायक सौरभ कुमार, इन्दल यादव, सुमत, विजय सिंह, डीडी सिंह आदि मौजूद रहे।