जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए 5 हजार लीटर पवित्र गंगाजल का वितरण शुरू हो गया है। अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने जिले के 14थानों में गंगाजल का वितरण किया है। वितरण में मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, महराजगंज, तेजीबाजार बदलापुर, सिंगरामऊ, खुटहन, सरपतहा, शाहगंज, खेतासराय, सरायख्वाजा, बक्शा, सिकरारा और कोतवाली नगर शामिल हैं। सभी थाना प्रभारियों और स्टाफ ने गंगाजल को स्वीकार किया। यह गंगाजल उन श्रद्धालुओं के लिए है जो महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाए। जल्द ही दो और टैंकर गंगाजल की आवक होने की संभावना है। इस गंगाजल को शेष थानों, पुलिस लाइन और फायर स्टेशन चौकिया जौनपुर में भी वितरित किया जाएगा। लोगों को कराया जाएगा स्नान मल्हनी क्षेत्र के सपा विधायक लकी यादव के क्षेत्र में महाकुंभ से लाए गए पवित्र गंगाजल से लोगों को स्नान कराया जाएगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : 14 थानों में वितरित किया गया 5 हजार लीटर पवित्र जल


