― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Flash 30s

दहेज हत्या के मुकदमें में एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। रामपुर पुलिस टीम ने बुधवार को धारा 85,80(2) बीएनएस व 3/4डीपी एक्ट से सम्बंधित एक वांछित/नामजद अभियुक्त राकेश पाल उर्फ पिन्टू पुत्र हरिगेन पाल निवासी जोगापुर थाना रामपुर को सुबह संजय नगर औरा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र.नि.देवानन्द, हे.का.महेन्द्र कुमार यादव, सोनू यादव मौजूद रहें।

  • गौ-तस्करी, वाहन चोरी का आरोपी हिस्ट्रीशीटर देशी बम के साथ गिरफï्ïतार

जौनपुर धारा,जौनपुर। खेतासराय पुलिस टीम ने सूचना पर अन्तरजनपदीय गौ-तस्करी, वाहन चोरी के आरोपी मो.मसरुर पुत्र मो.महफूज निवासी लखमापुर को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही कब्जे से एक देशी तमन्चा व एक कारतूस 315 बोर तथा कुटरचित नंम्बर प्लेट लगी एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स बरामद किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में मो.मसरूर ने बताया गया कि जनपद प्रतापगढ में भैस चोरी की घटना कारित किया गया है, मो.मसरूर के विरूद्ध जनपद व प्रदेश के अन्य जनपदों में लगभग दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ रामाश्रय राय, उनि.शैलेन्द्र कुमार राय, हे.का.राजकुमार यादव, नफीस अहमद सिद्दीकी मौजूद रहें।

Jaunpur News : आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का लगाया आरोप

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम मुरकी गांव निवासी चंद्रकला पत्नी विनोद ने सोमवार को शाम छ: बजे कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री संध्या कुमारी के फासी लगाकर आत्महत्या के मामले में ग्राम चेवार, थाना देवगांव निवासी एक युवक पर आत्म हत्या के लिये प्रेरित करने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि उक्त मामले में पुलिस ने पहले ही मृतका के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम करा दिया है। वही तहरीर के आधार मामले की जांच और कार्यवाई का आश्वासन देकर मृतका की माँ $को घर भेज दिया।

Jaunpur News : महराजगंज पुलिस ने वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, महराजगंज। स्थानीय थाना पुलिस ने एक वांछित वारंटी अभियुक्त पुल्लन उर्फ रामदवर पुत्र गरीब उर्फ रघुबीर मिश्र, निवासी ग्राम सरायभानी को उसके घर से गिरफ्तार किया। बुधवार को पुलिस ने बताया कि वारंटी अभियुक्त के खिलाफ मामला मु.नं. 8099/2011 थाना महराजगंज में दर्ज था। न्यायालय के आदेश पर उसके घर से गिरफ्तार विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय, जौनपुर में पेश किया।

Share Now...