जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। बदलापुर के पूर्व विधायक ओमप्रकाश बाबा दूबे मंगलवार को बछुआर गांव पहुंचकर विद्युत हाई टेंशन तार की चपेट में आने दो युवकों के मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उन्होनें घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह काफी दर्दनाक घटना है। इस दुख की घड़ी में हम सभी मृतक के परिवार के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। अभी तक किसी भी प्रकार की मदद न मिलने से परिजनों सहित क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने विद्युत विभाग उच्च अधिकारियों से बात कर फटकार लगाते हुए गांव में फैले तार को गार्डनिंग करने और कमियां दूर करते हुए परिजनों की मदद की बात कही। इस बाबत पूर्व विधायक ने परिजनों को संबल दिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : हाई टेंशन तार की चपेट में मृतकों के परिजनों से मिले बाबा दूबे

Previous article
Next article

