जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय पुलिस ने गायब हुए बच्चे को तत्परता दिखाते हुए सकुशल किया बरामद। बताते चलें कि मोहम्मद नफीस पुत्र अनवर अली निवासी ग्राम पचरास थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ द्वारा स्थानीय मुंगराबादशाहपुर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र ग्राम मठिया में जामिया उस्मानिया मदरसा में मेरा भाई निहाल पढ़ाई करता है। जो दिनांक 16 जुलाई को अपने छोटे भाई रईस उर्फ रुस्तम उम्र 11वर्ष को लेकर मदरसा में पढ़ने हेतु लाया था। जो मुंगरा बादशाहपुर बाजार में गायब हो गया था। वहीं थाना पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण को गंभीरता में लेकर खोजबीन करते हुए स्टेशन रोड से बालक को सकुशल बरामद किया गया और परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : पुलिस ने बच्चे को किया बरामद


