जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि पर ड्राप मोर काप योजनान्तर्गत विकास खण्ड बक्शा एवं बदलापुर में अवधेश उपाध्याय ग्राम दुधौड़ा केला में लगे ड्रिप, पवन कुमार पाण्डेय ग्राम मछलीगांव विकासखंड बदलापुर के गेहूं में लगे मिनी स्प्रिंकलर, राकेश कुमार सिंह ग्राम तरसड़ा विकास खण्ड बक्शा गेहूँ में लगे मिनी स्प्रिंकलर, एंव जंगबहादुर सिंह ग्राम नरी विकासखण्ड बक्शा गेहूं में लगे मिनी स्प्रिंकलर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कृषक पवन कुमार पाण्डेय ने मिनी स्प्रिंकलर पद्धति से गेहूँ में, सिचाई एवं उर्वरक नैनो यूरिया का इस्तेमाल वेन्चुरी के माध्यम से करके लेबर एवं पानी की बचत कर अच्छी खेती का उदाहरण पेश कर रहे है। वहीं विकासखंड बक्शा के कृषक जंग बहादुर सिह ग्राम नरी बक्शा में स्प्रिंकलर पद्धति द्वारा गेहूँ की सिचाई की जा रही है, और बताया कि गेहूँ की बाले लम्बी और पौधे स्वस्थ है। स्प्रिंकलर की अपेक्षा पलड इरीगेशन से सिंचाई से बाली छोटी और पौध भी उतने विकासित नही हुये है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : स्प्रिंकलर से सिंचाई, किसानो के लिए हो रही वरदान साबित

Previous article
Next article

