Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा विश्वमांगल्य सभा :...

Jaunpur News : राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा विश्वमांगल्य सभा : डा.शकुंतला यादव

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के शाही किला रोड पर विश्वमांगल्य सभा के जिला कार्यालय का उद्घाटन विधि-विधान से मुख्य अतिथि डा.शकुंतला यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा.शकुंतला यादव ने कहा कि विश्व मांगल्य सभा राष्ट्र निर्माण की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। इस दिशा में मैं भी कुछ योगदान कर सकी तो खुद को भाग्यशाली समझूंगी। अभियान को सफल बनाने में हर संभव सहयोग करने को सदैव तत्पर रहूंगी।काशी प्रांत की संगठन मंत्री श्रुति देश पाण्डेय ने कहा कि विश्व मांगल्य सभा पूरे देश में सुदृढ़ एवं सक्षम मातृत्व निर्माण का कार्य कर रहा है। देव, देश व धर्म से परिपूर्ण मातृत्व का निर्माण ही विश्वमांगल्य सभा का उद्देश्य है। इस मौके पर डा.अविनाश पार्थिडकर, जिला संयोजिका पिंकी राय मौजूद रहीं।