जौनपुर धारा, शाहगंज। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित संचालित हो रहे मदरसे में सोमवार को प्रातः सामाजिक संस्था द्वारा निःशुल्क स्कूली बैग वितरण किया गया। इसी क्रम में बड़ागांव स्थित मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी मौलाना सैयद आरज़ू हुसैन आब्दी के नेतृत्व में बैग वितरण किया गया। मदरसे के बच्चों समेत अभी तक अन्य विद्यालयों में भी सैकड़ो बच्चों को बैग वितरण किया जा चुका है। जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन भारत सरकार नई दिल्ली के सौजन्य से बैग वितरण का कार्यक्रम क्षेत्र के बड़ागांव स्थित संचालित हो रहे। इस कार्यक्रम में मदरसे के उस्ताद मुफ्ती अज़ीज़ उल हसन, यूथ क्लब के अध्यक्ष रईस अहमद, व फरहान कुरैशी, अमीन अंसारी, मिर्ज़ा अली ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
― Advertisement ―
Jaunpur News : मदरसे के छात्रों में वितरित किया बैग


