Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : राज्यमंत्री ने जौनपुर महोत्सव के तैयारी को दिया निर्देश

Jaunpur News : राज्यमंत्री ने जौनपुर महोत्सव के तैयारी को दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में आगामी जौनपुर महोत्सव की तैयारी के संदर्भ में बैठक निरीक्षण भवन जौनपुर में संपन्न हुई। बैठक में राज्यमंत्री ने बताया कि आगामी 17,18,19 मार्च 2025 को जौनपुर महोत्सव आयोजित होना है। तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान रोजगार मेले का आयोजन, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक विवाह के आयोजन सहित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए जाने आदि विषयों पर चर्चा हुई। राज्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से सम्बन्धित तैयारिया समय से पूर्ण कर ले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, पर्यटन सूचना अधिकारी मीनाक्षी यादव, समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य उपस्थित रहें।