Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : आठवीं पुण्यतिथि पर विधायक व डीएम ने अर्पित की...

Jaunpur News : आठवीं पुण्यतिथि पर विधायक व डीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय बदलापुर विधानसभा के ग्राम सुल्तानपुर में अमर शहीद शौर्य चक्र विजेता आशुतोष यादव के आठवीं पुण्यतिथि पर विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र तथा जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने उनके आवस पहुचकर श्रद्धाजंलि अर्पित करके नमन किया और शहीद की माता, परिजनो, सेना के अधिकारीगणों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विधायक तथा जिलाधिकारी ने उनके परिवार से वार्ता करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्हें आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन से उन्हें जो भी मदद की आवश्यकता होगी, प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है। इस दौरान विधायक द्वारा कहा गया कि जब एक नौजवान अपने देश के लिए शहीद होता है। तो सभी देशवासियों की आखे नम हो जाती है। एक शहीद अपने परिवार की चिन्ता न करते हुए अपने देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करता है। जिलाधिकारी ने कहा कि एक शहीद के त्याग और बलिदान से हम सब की आंखें नम हो जाती हैं। एक शहीद का बलिदान अन्य नौजवानों में देश प्रेम की भावना उत्पन्न करता है। जिला प्रशासन सदैव शहीद के परिवारजन के साथ है। मौके पर उपजिलाधिकारी योगिता सिंह, सीओ प्रतिमा वर्मा, कैप्टन अजीत पाण्डेय, नायब सूबेदार अनिल कुमार राय, नायक संदीप कुमार यादव, नायक पाटिल अशोक, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, बिग्रेडियर एस तिवारी, सूबेदार मेजर बलराम सिंह, लालबहादुर यादव, केके सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, कैप्टन रामगुन मिश्र, लालजी यादव, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला, संदीप पाठक, साहबलाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।