Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की मनाई गई जयंती

Jaunpur News : भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की मनाई गई जयंती

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। प्रतापगढ़ रोड पर स्थित शिवम बैंक्वेट हॉल में बुधवार  देर शाम को जायसवाल सेवा समिति की तरफ से पूर्वज भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जायसवाल क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल व प्रदेश सचिव  मनोज जायसवाल आदि लोगों ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके किया। उनको उपस्थिति स्वाजातीय बंधुओं ने आरती पूजन व माल्यार्पण कर के याद किया। इस दौरान जायसवाल सेवा समिति के अध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल ने कहा कि सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान के बारे में आज के युवा पीढ़ी को जानकारी रखने की आवश्यकता है। अपने अतीत के बारे में जानकारी से ही हम अपना भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है। सहस्त्रबाहु का इतिहास बड़ा ही गौरवशाली रहा है, उन्होंने हमेशा लोक कल्याण का कार्य किया है। मुख्य रूप से राज कुमार जायसवाल काजू, व्यवस्थापक मनोज जायसवाल बबलू, रामलखन जायसवाल, सुनील जायसवाल गामा, अशोक जायसवाल पोपट, सभासद सूर्यलाल जायसवाल, आशीष जायसवाल, सचिन जायसवाल, विशाल जायसवाल, नटवर जायसवाल, पवन जायसवाल, राम लखन व अंकित आदि लोग मौजूद रहे।