― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : ऊंची कूद में सराय चौहान, लम्बी कूद में तरहठी...

Jaunpur News : ऊंची कूद में सराय चौहान, लम्बी कूद में तरहठी जीता

  • सराय चौहान कंपोजिट विद्यालय में हुई न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के गांव सराय चौहान में स्थित कंपोजिट विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर डॉ.अभिनाश सिंह के निर्देशन में किया गया। जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर पाण्डेय व ग्राम प्रधान समरजीत मौर्य ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। माताफेर पाण्डेय एवं संजय पाण्डेय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100मीटर व 200 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, कबड्डी व खो-खो का आयोजन किया गया। खो-खो में कम्पोजिट विद्यालय सराय चौहान प्रथम कबड्डी में सराय चौहान एवं कंपोजिट विद्यालय तरहठी विजयी रहा। बालक वर्ग दौड़ 50मीटर में तरहटी प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय 100मीटर में सराय चौहान, 200मीटर में प्राथमिक विद्यालय फत्तूपूर निस्फी उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक में 200 सराय चौहान एवं बालिका में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोंहासा विजेता रहा। ऊंची कूद में कम्पोजिट विद्यालय सराय चौहान एवं लम्बी कूद में तरहठी कम्पोजिट विद्यालय ने जीत दर्ज किया। कंपोजिट विद्यालय सराय चौहान की बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। खेल प्रतियोगिता का संचालन धर्मराज तिवारी ने किया। खेल प्रतियोगिता में कैलाश बाबू, मंशूर अंशारी, अशोक कुमार साहू , हिमकर पाण्डेय, अरविन्द यादव आदि ने सहयोग किया। मोहनलाल अनुदेशक ने निर्णायक भूमिका निभाई। इस अवसर पर धर्मराज तिवारी शिक्षक संकुल, विनोद कुमार तिवारी, अनिल कुमार पाण्डेय, कैलाश बाबू, हिमकर पाण्डेय, सियाराम सरोज, घनश्याम तिवारी, शैलेन्द्र कुमार पटेल, आशीष श्रीवास्तव, कमलेश यादव, राजन यादव, शंकरलाल, सन्त प्रकाश दुबे, धीरेन्द्र कुमार, पंकज साहू, संदीप यादव, जय प्रकाश प्रजापति, देवेश यादव, लीलावती यादव, श्वेता सोनम, इंदू वाजपेई, राजेन्द्र प्रसाद (स.क.)  मृदुला श्रीवास्तव प्रिया गौर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Share Now...