Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छुट्टा गोवंश बने जानलेवा, एक साल में चार लोगों की मौत

खुटहन क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन रहा है। ग्रामीणों के अनुसार एक साल में चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : फिर चाइनीज मांझा से कटी गर्दन, चला 13 टाका

Jaunpur News : फिर चाइनीज मांझा से कटी गर्दन, चला 13 टाका

जौनपुर धारा,जौनपुर। चाइनीज मांझा एक बार फिर आम जनमानस के जीवन को प्रभावित कर रही है। जिसे रोकने में जिला प्रशासन पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। सोमवार को जफराबाद कस्बे के मछरट्टा इलाके में पतंग उड़ा रहे युवाओं के मांझे से एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यापारी की गर्दन पर गहरा जख्म हुआ, जिसे भरने के लिए 13 टांके लगाने पड़े। जहां एक ओर पुलिस कार्रवाई कर मांझा बेचने वालों को पकड़ने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर यह घातक मांझा बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है। जफराबाद के शेखवाड़ा मोहल्ला निवासी सुमित सेठ(25) पुत्र राजकुमार सेठ दुकान चलाते हैं। सोमवार को बाइक से दुकान के लिए सामान लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मछरट्टा पहुंचे, पतंग उड़ाने के दौरान इस्तेमाल हो रहे चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। मांझे ने उनकी गर्दन को गहराई तक काट दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने सुमित को तुरंत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गर्दन पर 13टांके लगाए गए। चाइनीज मांझा न केवल लोगों को घायल कर रहा है, बल्कि जानलेवा साबित हो सकता है। चाइनीज मांझा नायलॉन और कांच के मिश्रण से बना होता है, जो न केवल इंसानों बल्कि पक्षियों के लिए भी घातक है। प्रशासन को चाहिए कि वह इस पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए।