Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छुट्टा गोवंश बने जानलेवा, एक साल में चार लोगों की मौत

खुटहन क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन रहा है। ग्रामीणों के अनुसार एक साल में चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : तीन महिला सहित 9 अन्तर्जनपदीय चोरों का गिरोह चढ़ा...

Jaunpur News : तीन महिला सहित 9 अन्तर्जनपदीय चोरों का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा,जौनपुर। नेवढ़िया पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान 9 अन्तर्जनपदीय चोरों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिख मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक घायल हो गया है, तरती बाजार में स्थित साई ज्वैलर्स में चोरी से सम्बन्धित माल करीब 10किलो ग्राम चाँदी के आभूषण जिनकी अनुमानीत कीमत लगभग 8 लाख 25 हजार रुपये व चोरी करने के उपकरण एक रम्मा, चार लकड़ी का मुठिया लगा हुआ सूजानुमा पेंचकस, दो रेती, एक प्लास्टिक की मुठिया लगी पेंचकस बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुखबिर से प्राप्त हुई सूचना के आधार पर विद्यालय बेनीपुर में पुलिस टीम पहुची तो आम के पेड़ के नीचे पांच व्यक्ति धूम्रपान करते हुए चोरी की योजना बना रहे थें जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। जिसपर पुलिस टीम द्वारा रुकने के लिए चेतावनी दी गई तो एक बदमाश कालू ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ पुलिस बल द्वारा बदमाश के पैर में लक्ष्य करके फायर किया गया। जिसमें बदमाश कालू घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा जिसे जीवन रक्षा हेतु मौके से चिकित्सालय भेजा गया। उसके अन्य चार साथी बदमाशों को भी घेराबन्दी कर पकड लिया गया। पकडे गये चोरों की निशानदेही पर उनके घर की तीन महिलाओं के पास से तरती बाजार में 23 या 24 नवंम्बर को हुई साई ज्वैलर्स में चोरी के सम्बन्ध में पंजीकृत चाँदी के जेवरात बरामद हुए व चोरी के माल को खरीदने वाले स्वर्णकार को भी चोरी गये शेष माल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये लोगों में कालू पुत्र फूल सिंह निवासी शाहजहांपुर, मलखान पुत्र तेजराम निवासी शाहजहांपुर, राजू पुत्र शोभा राम निवासी शाहजहांपुर, लालाराम पुत्र हिम्मत निवासी लखीमपुर खीरी, दयाल उर्फ मुकेश पुत्र ऊधल, निवासी शाहजहांपुर, रामबेटी पत्नी दयाल निवासी शाहजहांपुर, रामबेटी पत्नी राहुल निवासी शाहजहांपुर, सुंदरी पत्नी स्व.पप्पू निवासी शाहजहांपुर, राजू सेठ पुत्र स्व.सालिग राम सेठ निवासी वाराणसी शामिल हैं।