Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छुट्टा गोवंश बने जानलेवा, एक साल में चार लोगों की मौत

खुटहन क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन रहा है। ग्रामीणों के अनुसार एक साल में चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : डीएम ने पोर्टल पर धान क्रय के संबंध में...

Jaunpur News : डीएम ने पोर्टल पर धान क्रय के संबंध में ली जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने कार्यालय क्षेत्रीय विपणन अधिकारी जलालपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में पोर्टल पर धान क्रय के संबंध में जानकारी ली। जिसपर धान क्रय केन्द्र प्रभारी अर्पिता अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि अभी तक केन्द्र पर लगभग 4285कुं.किसानों से धान क्रय किया गया है और 2700कुंतल धान डिस्पैच कर दिया गया है। समीप स्थित धान क्रय केंद्र लालपुर, महिमापुर के निरीक्षण के दौरान मौके पर किसान गिरजा शंकर का लगभग 125 कुं.और किसान हुबराज का लगभग 80 कुंतल धान क्रय किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि केन्द्र पर अवशेष धान को सम्बन्धित मिलर को प्रेषण करना सुनिश्चित करें एवं केन्द्र पर लघु/मध्यम वर्ग के किसानों को खरीद में प्राथमिकता दी जाये तथा आवक के अनुरूप प्रतिदिन खरीद करना सुनिश्चित करें।इस दौरान केन्द्र पर बैनर प्रदर्शित मिला बोरे पर्याप्त संख्या में उपलब्ध मिले।