Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत सचल दल ने किया...

Jaunpur News : यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत सचल दल ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा-2025 के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभागीय सचल दल का गठन किया गया है, जो जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर रहा है। इस दल का नेतृत्व सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने किया। इस दल ने बुधवार को जिले के आरएस कान्वेंट इण्टर कालेज ककोरगहना, नेहरू इण्टर कॉलेज पतहना, राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज जमुहाई, सहित अन्य केन्द्रो पर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने विद्यालयों में परीक्षा कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, और परीक्षा केंद्रों की अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने पाए, और छात्रों के लिए समुचित सुविधा सुनिश्चित की जाए।सचल दल टीम में रेनू पटेल,सुनील यादव,इंदु प्रकाश यादव रहे। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान, विद्यालयों में छात्रों के लिए उचित व्यवस्था, पेपर की सुरक्षित पहुंच, और कर्मचारियों द्वारा नियमों का पालन करने पर संतोष व्यक्त किया गया।