Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : अटाला मस्जिद विवाद में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को

Jaunpur News : अटाला मस्जिद विवाद में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को

जौनपुर धारा,जौनपुर। अटाला मस्जिद विवाद को लेकर न्यायालय में एक नया मोड़ आया है। जिला जज कोर्ट में सोमवार को होने वाली महत्वपूर्ण सुनवाई को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह मामला 15 अप्रैल को सुना जाएगा। यह सुनवाई वक्फ बोर्ड द्वारा दायर की गई निगरानी याचिका पर होगी, जिसमें मस्जिद के क्षेत्राधिकार का मुद्दा प्रमुख है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब स्वराज वाहिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने शहर की अदालत में मस्जिद को खाली करवाने की मांग करते हुए एक वाद दाखिल किया। मुस्लिम पक्ष ने इस केस की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए, लेकिन सिविल जज जूनियर डिवीजन ने 22 अक्टूबर को उनकी यह अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद मुस्लिम समुदाय की ओर से वक्फ बोर्ड ने जिला जज कोर्ट में निगरानी याचिका दायर की। इस याचिका पर वादी पक्ष स्वराज वाहिनी ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने 18फरवरी की तारीख निर्धारित की थी, जिसे अब आगे बढ़ाकर 15अप्रैल कर दिया गया है। यह मामला अब जौनपुर की धार्मिक और सामाजिक सद्भावना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है।