Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमुंशी-मौलवी और आलिम की परीक्षाएं शुरू

मुंशी-मौलवी और आलिम की परीक्षाएं शुरू

जौनपुर धारा,जौनपुर। मदरसा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। पहले दिन दो प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर कुल 525छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 63छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षाओं की पहली पाली में मुंशी और मौलवी के लिए पंजीकृत 227 छात्रों में से 25 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में आलिम की परीक्षा में सभी 139पंजीकृत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक मेराज अहमद ने यह जानकारी दी। मदरसा फैज़ानुल उलूम मछलीशहर केंद्र पर कुल 159 छात्रों में से 126 ने परीक्षा दी, जबकि 38 छात्र अनुपस्थित रहे। दोनों केंद्रों पर परीक्षाएं सुचारु रूप से संपन्न हुईं और किसी भी तरह की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों की आवाजाही शुरू हो गई थी और सभी परीक्षार्थियों ने नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दी।