Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : सिंचाई के लिए पाइप फैलाने के विवाद में भतीजे...

Jaunpur News : सिंचाई के लिए पाइप फैलाने के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर

  • पांच नामजद के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। नुरुद्दीनपुर गांव में सिंचाई के लिए खेत में पाइप फैलाने को लेकर हुए विवाद में गुरुवार की रात लगभग साढ़े दस बजे भतीजे ने अपने सगे चाचा के ऊपर तमंचा से फायर कर दिया। गोली उनकी जांघ में लगने से वे गिरकर छटपटाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजवाया। घायल के पुत्र हिमांशू यादव की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज लिया गया है। दो आरोपितों को हिरासत में लिए जाने का पुलिस दावा कर रही है। गांव निवासी महेंद्र यादव गत बुधवार को ट्यूबवेल से पाइप जोड़ खेत की सिंचाई कर रहे थे। पाइप अपने चाचा कृपाशंकर के खेत को पार करते हुए आगे ले गये थे। पाइप फटी होने की वजह से कृपाशंकर के खेत में पानी भरा गया। जिसे देख वे भड़क गए। पाइप खेत से उठाकर बाहर फेंक दिए। जिसको लेकर चाचा भतीजे में जमकर नोंकझोंक हुई। लोगों के समझाने बुझाने के बाद उस समय मामला शांत हो गया। इसी रंजिश को लेकर दूसरे दिन गुरुवार की रात दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी शुरू हो गई। तभी भतीजे महेंद्र ने चाचा कृपाशंकर पर तमंचा से फायर झोंक दिया। गोली उनकी जांघ में लगते ही वे गिरकर छटपटाने लगे। गंभीर हालत में उनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने घटना में नामजद किए गए पांच आरोपितों के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस उनके नाम का खुलासा नहीं कर सकी है।