Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : अनियंत्रित बाइक रोड रोलर से टकराई दो की मौत,...

Jaunpur News : अनियंत्रित बाइक रोड रोलर से टकराई दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

  • दोनों की मौत की खबर लगते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ
  • सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मखमेलपुर गांव का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैंसनी गांव में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा के दौरान अनियंत्रित बाइक रोड रोलर से जा टकराई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि मखमेलपुर निवासी विनोद, कृष्ण और रोहित एक ही बाइक पर सवार होकर मखमेलपुर निवासी अपने दोस्त सुजीत की शादी में शामिल होने के लिए ईश्वरी सिंह नेवादा गांव जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे जब वे भैंसनी गांव के पास पहुंचे, तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद और कृष्णा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस की दी मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहित को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव वाले के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के प्रकच्चे उड़ गए थे।

मृतक विनोद(32) पुत्र शंकर, जो कि मखमेलपुर का ही निवासी है। विनोद की पत्नी सरिता का रो रो कर बुरा हाल है और जिसके तीन बच्चे हैं। ऋषभ, अनुष्का और जाह्नवी, वहीं दूसरे मृतक कृष्णा (24) पुत्र लालमन भी मखमेलपुर का ही रहने वाला, जिसका परिवार गांव में मजदूरी करता है। कृष्णा की पत्नी साधना एक बेटा कार्तिक एक वर्ष और एक बेटी जाह्नवी दो वर्ष की है। वही तीसरे युवक रोहित (24) पुत्र चिंताहरण की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है जिसका इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचकर गाड़ी को हटवा दिया गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंच कर दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।