Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : संविधान दिवस मनाये जाने को लेकर डीएम ने किया...

Jaunpur News : संविधान दिवस मनाये जाने को लेकर डीएम ने किया बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाए जाने के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने 26नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारीगण तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरकारी कार्यालय, नगरी निकायों, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत में कार्यक्रम करने के साथ ही संविधान से संबंधित वृत्त चित्र का प्रसारण किया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम प्रातः 09:30 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोक भवन स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा जिसका सजीव प्रसारण तहसीलों, ब्लॉक सहित अन्य जगहों पर दिखाया जाए। बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा व छायाचित्र पर माल्यार्पण किए जाने के साथ ही संविधान की प्रति के साथ संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया जाए। संविधान की विशेषताओं एवं उनमें वर्णित मौलिक कर्तव्य पर विद्यालयों में वाद-विवाद, निबन्ध प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाए। साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर समस्त ग्राम पंचायत नगरी निकायों में स्वच्छता का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी रामअक्षयबर चौहान सहित अन्य अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।