जौनपुर धारा,जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षा अभियान के तहत एक्सपोज़र विज़िट के लिए दिव्यांग बच्चों को दार्शनिक स्थल मनगढ़ प्रतापगढ़ के लिए रवाना किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल द्वारा झंडी दिखाकर दार्शनिक स्थल मनगढ़ प्रतापगढ़ के लिए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत 150दिव्यांग बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया गया। एक्सपोज़र विज़िट में समस्त ब्लॉक के दिव्यांग बच्चों को ले जाया गया। बीएसए द्वारा बताया गया कि विजिट का उद्देश्य बच्चों को एक्सपोजर प्रदान करना है। इस विजिट से बच्चों में नव ऊर्जा और नए ज्ञान का संचार होगा। बच्चों के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, शशिधर उपाध्याय व समस्त स्पेशल एजुकेटर मौजूद रहे।
― Advertisement ―
आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Jaunpur News : बीएसए ने 150दिव्यांग बच्चों को एक्सपोज़र विज़िट के लिए किया रवाना

Previous article
Next article

