Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : शोकसभा में पूर्व गवर्नर दिवंगत जवाहर टंडन को दी...

Jaunpur News : शोकसभा में पूर्व गवर्नर दिवंगत जवाहर टंडन को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायन्स क्लब संगठन द्वारा मंडल 321ई के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जवाहर टण्डन के आकस्मिक निधन पर शोकसभा स्थान कुमुद मदर चाइल्ड नर्सिंग होम ताड़तला पर आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जीएटी एरिया लीडर डा क्षितिज शर्मा ने किया। इस दौरान लायन्स सदस्यों ने उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉ.क्षितिज शर्मा ने बताया कि 84वर्षीय जवाहर टण्डन का बुधवार को वाराणसी में निधन हो गया, वे समाजसेवी व मृदुभाषी व्यक्ति थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व व कार्यो से समाज व लायनवाद में अपनी अलग पहचान छोड़ी है। जिसे हमेशा याद किया जाएगा। डॉ.अजीत कपूर ने कहा कि वह उनके रिश्तेदार थे। लायन्स जगत में जवाहर टण्डन मील का पत्थर थे और यही कारण है कि उनके निधन ने हर लायन्स को झकझोर कर रख दिया है। निवर्तमान कैबिनेट सचिव मनीष गुप्ता ने कहा कि वे नेक दिल इंसान थे किसी के भी साथ कोई भेदभाव नहीं करते थे। उनके आदर्शों को मानना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नपपा दिनेश टंडन, लायन्स मेन अध्यक्ष संजय केडिया, लायन्स गोमती अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता, डॉ.मदन मोहन वर्मा, डॉ.राजेश मौर्य, रामकुमार साहू, नवीन मिश्रा, शत्रुघ्न मौर्य, दिनेश यादव, जितेन्द्र्र कुमार सहित आदि ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।