Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : आर्थिक रूप से कमजोर 325 छात्रों में वितरित $फीस

Jaunpur News : आर्थिक रूप से कमजोर 325 छात्रों में वितरित $फीस

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मादरडीह गांव में स्थित प्रधान बृजेश यादव पप्पू के आवास पर स्वर्गीय बंशीलाल यादव की स्मृति में गांव के ही आर्थिक रूप से कमजोर कक्षा एक से लेकर 12तक की छात्र-छात्राओं को $फीस वितरित किया गया। शिक्षा से कोई भी छात्र-छात्राएं वंचित न हो इस सोच के साथ बुधवार को प्रधान बृजेश यादव ने विगत कई वर्षों से सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में शिक्षा लेने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को फीस राशि वितरित किया। जिसमें कक्षा 9 से लेकर इण्टरमीडिएट छात्रों को पन्द्रह सौ रुपए, कक्षा-1 से लेकर 8 तक एक हजार रुपए व एक से लेकर 5 तक कक्षाओं के छात्र छात्राओं पांच सौ रुपए वितरित किया गया। छात्रों में दीपिका,हिमा, शिवेंद्र पटेल, अंकित प्रजापति, आकांक्षा बिंद, संध्या, रीमा सरोज, रूपा, सत्यम, निलेश, शिवा, काजल, नित्या मौर्या व शिवम पटेल छात्र-छात्राओं समेत कुल 325 लोगों को $फीस राशि दिया गया। इस दौरान प्रधान बृजेश यादव पप्पू ने बताया कि पैसों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित रहने वाली जरूरतमंद बच्चों के लिए समाजसेवी दिनेश चंद यादव ने विगत् कई वर्षों से पहल की है कि बच्चों की स्टेशनरी, यूनिफॉर्म व  शूज़ जैसे जरूरत के सामान वितरित कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधान पप्पू यादव, चंद्रभूषण यादव, जगत चंद यादव, अनिल कुमार, नंदलाल यादव व दुर्गा प्रसाद बिंद आदि लोग मौजूद रहे।