― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : विद्युत उपकेन्द्र गुड़बड़ी पर ट्रासंफार्मर से तेल चोरी

Jaunpur News : विद्युत उपकेन्द्र गुड़बड़ी पर ट्रासंफार्मर से तेल चोरी

अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर मुख्य अभियंता पहुंचे गुड़बड़ी

जौनपुर धारा, सुइथाकला। विद्युत उपकेन्द्र गुड़बड़ी में लगे 8एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से शुक्रवार को 1000लीटर ट्रांसफार्मर तेल चोरी होने का मामला सामने आया है। मुख्य अभियंता के निर्देश पर एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बीते शुक्रवार को अचानक ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बंद हो गई। उपकेन्द्र पर तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना पर अवर अभियंता राजकुमार सिंह को दी। अवर अभियंता मौके पर पहुंचे और सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया लेकिन ट्रांसफार्मर दोबारा ट्रिप कर गया। इसके बाद जब उन्होंने ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया तो जमीन पर बिखरा तेल देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। उधर सप्लाई बन्द पड़ी थी और इधर तेल गायब हुआ देख सबके होश उड़ गये। घटना वाले दिन एस एस ओ सत्येन्द्र यादव और उसके पूर्व देवेन्द्र तिवारी की ड्यूटी होना बताया जा रहा है। मामले की जानकरी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। उधर रात भर बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज उपभोक्ता अनूप जायसवाल ने शिकायत को ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही मंत्री ने वाराणसी विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। शनिवार को मुख्य अभियंता राकेश कुमार भी गुड़बड़ी उपकेन्द्र पहुंचे और मातहतों को ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर जल्द विद्युत बहाल करने का निर्देश दिया। जिसके बाद रविवार सुबह ट्रांसफार्मर में तेल डालने और मेंटेनेंस का कार्य शुरू किया गया। बिजली सप्लाई ना मिलने से स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है। बहरहाल पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है।

Share Now...