Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : हाईटेंशन तार में टच हुआ बारातियों का डीजे, टला...

Jaunpur News : हाईटेंशन तार में टच हुआ बारातियों का डीजे, टला बड़ा हादसा

तीन घंटे ठप्प रही विधुत आपूर्ति

मानक विपरीत बने गगनचुंबी डीजे कभी भी ले सकते हैं जान

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। डीजे संचालकों की मनमानी और पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण शनिवार की रात बड़ा हादसा होते होते बचा गया। जिसके कारण नगर की विधुत आपूर्ति लगातार तीन घंटे तक बाधित रही। नगर में एक बारात डीजे के धुन पर डांस करते करते निकली। बारातियों की डीजे जब नगर के अंजही और नईगंज मुहल्ले के बीच में पहुंची तो डीजे की उंचाई अत्यधिक होने की वजह से डीजे हाईटेंशन विधुत तार में टच करने लगा जब तक लोग कुछ समझ पाते तो तारों से तेज चिंगारी और तेज धुवां निकलने लगा अनहोनी की आशंका को देखते हुए डीजे पर मौजूद लोग कूद गए। डीजे के सबसे ऊपरी तल पर लकड़ी का साउंड बाक्स लगे होने की वजह से डीजे में कर्रेंट नहीं प्रवाहित हो सका अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी फौरन विधुत विभाग को दी गई। विद्युत विभाग एहतियात के तौर पर विधुत आपूर्ति बंद कर दी। जिसके बाद डीजे और बारात आगे निकल सकी। यदि डीजे थोड़ा सा और आगे बढ़ा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था जिसमें कई लोगों की जान जा सकती थी। इस दौरान विधुत विभाग को तीन घंटे तक नगर की विधुत आपूर्ति को ठप करना पड़ा। डीजे का मानक के विपरीत उंचाई होने की वजह से शादी ब्याह के सीजनों और त्योहारों में कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। डीजे की वज़ह से विधुत आपूर्ति को ठप करना पड़ा है। डीजे संचालकों पर न तो किसी का वश है और न ही वह किसी के वश में है। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र का कहना यदि ऐसा है तो डीजे संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी और साथ ही साथ सीज भी कर दीया जाएगा। एसडीओ आलोक उपाध्याय का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर एहतियात के तौर पर विधुत आपूर्ति ठप कर दिया गया था।