जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा कांशीराम आवास कॉलोनी में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर लगभग 200लोगों को भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष मनीष अग्रहरि के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान तमाम पूर्व अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। संस्था अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने बताया कि असहाय और निर्धन लोगों को भोजन कराना असली सेवा है। भूखें कों अन्न प्यासें कों पानी परम धर्म है। इसी के मद्देनजर संस्था ने नगर के कांशीराम आवास कालोनी में लोगों को भोजन वितरित किया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष डा डी के गुप्ता सहयोग से कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, मनोज पांडेय, अरुण पांडेय, पवन साहू, शीमप्रकाश गुप्ता सिपू, लायन अनिमेष अग्रहरि और रितेश आर्य आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur News : भूखे को अन्न प्यासे को पानी देना परम धर्म है : मनीष अग्रहरि



