Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : बाइक से गिरकर महिला व ट्रैक्टर से दबकर बालक...

Jaunpur News : बाइक से गिरकर महिला व ट्रैक्टर से दबकर बालक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। क्षेत्र के बीरीबारी बाजार के पास बाइक से गिरकर महिला व लोहराखोर गांव में सड़क किनारे खेल रहे बालक की ट्रैक्टर से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी गांव निवासी प्रधानाध्यापक अरुण सिंह की पत्नी 50 वर्षीय कंचन सिंह बेटे आदर्श के साथ मायके चोलापुर वाराणसी थानाक्षेत्र के नियार गांव गई थी। दोपहर में वापस आते समय बीरीबारी बाजार के पास सड़क पर हुए गड्ढे में बाइक जाने से असंतुलित होकर गिर गई जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलावस्था में सीएचसी डोभी लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं लोहराखोर गांव में ननिहाल में नाना दशरथ के यहां रह रहे वाराणसी के धरसौना निवासी श्रवण राजभर का पुत्र 4 वर्षीय कार्तिक दोपहर में गांव में जाने वाली सड़क पर खेल रहा था इसी बीच ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। परिजन सीएचसी ले आए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।