Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : बंजर भूमि पर मिला अनुराग के हत्यारोपी का घर

Jaunpur News : बंजर भूमि पर मिला अनुराग के हत्यारोपी का घर

  • कार्यवाही के लिये जिला प्रशासन से आदेश का इन्तजार

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के जाँच में हत्यारोपियों का घर बंजर भूमि पर पाया गया है, जिसे लेकर प्रशासन तेजी के कार्यवाही की ओर अग्रसर है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के दबाव के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को हत्यारोपी रमेश यादव के मकान का सीमांकन कराया। जिसके बाद घर के बंजर भूमि बना हुआ पाया गया। एसडीएम सदर पवन कुमार और तहसीलदार सदर सौरभ कुमार की मौजूदगी में यह कार्यवाही की गई, जिसमें सरकारी अभिलेखों के अनुसार हत्यारोपी रमेश यादव का मकान बंजर जमीन पर स्थित पाया गया। यह खबर फैलते ही ग्रामीणों के बीच चर्चा का माहौल गरमा गया है। इस मामले पर एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह ने बताया कि नापजोख के बाद रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उसके बाद जैसा आदेश मिलेगा वैसा पालन किया जाएगा। ग्रामीणों का मानना है कि इस खुलासे के बाद हत्यारोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं, और उनका घर तोड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। इस मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।