Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पौधरोपण के लिये नियुक्त किये जाये नोडल अधिकारी

Jaunpur News : पौधरोपण के लिये नियुक्त किये जाये नोडल अधिकारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों से पौधरोपण के लिए आवंटित पौधों के संदर्भ में लक्ष्य के सापेक्ष अब तक रोपे गए पौधों की जानकारी ली और नोडल अधिकारियों को नामित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को इसमें लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए और सख्त निर्देश दिये कि लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। पौधरोपण हेतु गड्ढा खोदान की जानकारी ली और कहा कि जहाँ भी वृहद स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे उन वाटिकाओं वâे नाम शहीद/स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएं। उन्होंने 23 से 25 जुलाई तक पौधारोपण का सत्यापन कर लेने के निर्देश दिये और कहा कि इनके जियो टैगिंग भी कर ली जाए। 20जुलाई तक सभी आवंटित लगभग 5370283 पौधा का रोपण कर लेने के निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिए गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, डीएफओ प्रवीर खरे, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी यादव, डीसी मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।