Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पुलिस ने की निसार की हत्या, परिजनों को मिले...

Jaunpur News : पुलिस ने की निसार की हत्या, परिजनों को मिले इंसाफ : शैलेन्द्र यादव

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य तथा पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कथित मुठभेड़ में मारे गए निसार कुरैशी के मारूफपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिवार वालों से मिला तथा घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। पूर्व मंत्री सपा नेता शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि परिवार वालों के अनुसार 22नवंबर को दिन में 11बजे मुड़ैला बाज़ार से पुलिस ने निसार कुरैशी पुत्र स्व.जलालुद्दीन को उठाया। स्थानीय चाय की दुकान वालों ने सूचना दी और रात 11और 12बजे के बीच कथित मुठभेड़ की सूचना मिलती है और हालत गंभीर देखते हुए दूसरे दिन बीएचयू रेफर कर दीजिए जाता है। जहां निसार की मौत हो जाती है। ये सीधे-सीधे हत्या है और हम मांग करते हैं कि घटना की जांच हो और दोषियों को सज़ा तथा परिवार वालों को इंसाफ मिले। इसलिए हम समाजवादी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यहां आए है और घटना की पूरी जानकारी उन्हें देंगे और परिवार को न्याय दिलाने तक हर संभव मदद करेंगें। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में राजन यादव, वसीम अहमद, वीरेंद्र यादव, अजय विश्वकर्मा, अनवारूल हक गुड्डू, अशोक नायक, दिलीप प्रजापति, सलीम खान, सेराज प्रधान, गुलाब यादव, आनंद मौर्य, पवन मौर्य सहित आदि लोग उपस्थित रहे।