Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur traffic rules : सेंट जोसेफ स्कूल में सीओ सिटी ने बताया...

Jaunpur traffic rules : सेंट जोसेफ स्कूल में सीओ सिटी ने बताया यातायात नियम

जौनपुर धारा, जौनपुर। सद्भावना क्लब ने सेंट जोसेफ स्कूल में यातायात जागरूकता भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न कक्षाओ के बच्चों ने यातायात के नियमों का पालन करना क्यों आवश्यक है। विषय पर निश्चित समय सीमा अवधि में मुख्य अतिथि सीओ सिटी देवेश सिंह, विशिष्ट अतिथि यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला व सद्भावना क्लब के निर्णयाक मण्डल के सदस्य पूर्व अध्यक्ष आशीष साहू व कोषाध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान के सम्मुख भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सद्भावना क्लब के अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह व विद्यालय के प्रधानचार्य शुभेद्र अस्थाना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की कैबिनेट द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया तत्पश्चात अतिथियों को अंग वस्त्रम, माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उर्वशी त्रिपाठी द्वित्तीय स्थान दीक्षा मौर्या व तृतीय स्थान रिद्धिमा साहू को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने सम्मानित किया और सभी प्रतिभागीयों को संतावना पुरस्कार दिया गया। बच्चों को सम्बोधित करते हुए सीओ सिटी देवेश सिंह ने कहा कि यातायात का पालन करके समय की बचत की जा सकती है और दुर्घटना में कमी लायी जा सकती है। अनुशासन में रहने वाले बच्चें हमेशा यातायात नियमों का पालन करने में आगे रहते हैं। यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला ने कहा कि सभी बच्चें अपने माता पिता को घर से निकलते समय हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित करें। पूर्व अध्यक्ष मधु सूदन बैंकर ने संस्था का परिचय दिया। कार्यक्रम में हिन्दी की अध्यापिका अनामिका यादव का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर उपप्रबंधक बेलाल खान, अमित गुप्ता, चंद्रेश मौर्या, अमित निगम, संयोजक रविंद्र यादव, तेजस्वी अशोक, सीपी सिंह, सौरभ शर्मा, ऋषि राज, अभिषेक सिंह, मोहम्मद इस्लाम, अमित कुमार, शाइस्ता अंजुम आदि लोग उपस्थित रहे।