जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के खानापट्टी गांव में प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार को बूथ पर पहुंच गई। मतदान बुधवार को होगा, चुनाव सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि खानापट्टी गांव में प्रधान पद के उपचुनाव की सारी तैयारियां कर लिया गया है। गांव के प्राथमिक विद्यालय पर कुल चार बूथ बनाया गया है। खानापट्टी गांव की प्रधान किरन सिंह के आकस्मिक निधन के बाद उक्त सीट पर चुनाव हेतु अधिसूचना जारी किया गया। गांव में दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। उक्त सीट सामान्य महिला है, 21 को मतगणना होगी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : पंचायत उपचुनाव कराने बूथ पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज


