जौनपुर धारा,बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बलुआ गांव में रुपए का प्रलोभन देकर धर्मांतरण का विरोध करने पर युवक के साथ कुछ दबंगो ने मारपीट किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बलुआ गांव निवासी राजेश चौहान पुत्र राजपति चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शाम लगभग आठ बजे अखिलेश चौहान पुत्र अज्ञात निवासी रामदायलगंज, अर्जुन पुत्र करन सिंह चौहान निवासी लाइन बाजार, रीता पत्नी स्व.महेश्वर चौहान, सुनीता पत्नी अजय चौहान व कुछ अज्ञात लोग मेरे घर आए और धर्म परिवर्तन करने के लिए एक लाख रुपए का प्रलोभन दिया। जिसका राजेश ने विरोध किया तो उक्त दबंगो ने मिलकर पीड़ित युवक के साथ मारपीट किया। पीड़ित ने घटना की जानकारी डायल-112 नंबर पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। वहीं प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराए जाने की भनक लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल करके विधिक करवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : धर्मांतरण का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस


