जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र द्वारा उमानाथ सिंह स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एकेडमिक ब्लॉक, लेक्चर थिएटर सहित लगभग सभी ब्लॉकों का निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण संबंधी कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि कार्य की गति को बढ़ाते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें तथा बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण हेतु प्लान बनाने तथा जल्द से जल्द अस्पताल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने फायर विभाग से एनओसी लेने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके कार्य कर रहे मजदूरों से संवाद करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, स्टाफ तथा कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Jaunpur News : जिलाधिकारी ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

Previous article
Next article

