Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : कैंसर से पीड़ित पत्नी के उपचार के लिये पत्रकार...

Jaunpur News : कैंसर से पीड़ित पत्नी के उपचार के लिये पत्रकार ने लगाई मदद की गुहार

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर क्षेत्र के ओलंदगंज निवासी पत्रकार आशुतोष अस्थाना की पत्नी रीना अस्थाना को ब्रेस्ट कैंसर हो गया। पत्रकार की आर्थिक अवस्था पहले से ही गड़बड़ थी। ऐसे में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की जद में आने से अर्थिक समस्याओं का पहाड़ का पत्रकार के ऊपर टूट पड़ा है।  उनका उपचार वाराणसी के एक कैंसर अस्पताल में चल रहा है। पत्रकार आशुतोष के घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उपचार में कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। पत्नी का उपचार करवा रहे आशुतोष तंगहाल हो गए हैं। कैंसर पीड़िता का परिवार पैसे-पैसे के मोहताज हो गया और किसी तरह कैंसर से जंग लड़ रहा है। असाध्य रोग ने पत्नी को जकड़ा तो पति भी मजबूर हो गया। ऐसे में अब वह पत्नी के उपचार के लिये लोगों से मदद का गुहार लगा रहें हैं। खुद्दारी की जिंदगी जीने वाले आशुतोष अस्थाना आज पत्नी के इलाज के लिए इतने मजबूर हो गए है कि दर-दर लोगों के सामने मदद की आस लगाए भटक रहे हैं।