Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरFraud case against MLA : भाजपा के पूर्व विधायक पर धोखाधड़ी का...

Fraud case against MLA : भाजपा के पूर्व विधायक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ.हरेंद्र प्रसाद सहित दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने नेवढ़िया पुलिस को दिया है। नेवढ़िया पुलिस ने जफराबाद के पूर्व भाजपा विधायक डॉ.हरेंद्र प्रसाद सिंह व ठेकेदार दिलीप तिवारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों लोगों पर वर्ष 1857के स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी रहे राजा संग्राम सिंह के नेवढ़िया कोट स्थित कीर्ति स्तम्भ का तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने व शिलापट्ट से ढकने का आरोप है। सेवानिवृत जिला जज व राजा संग्राम सिंह जन कल्याण संस्थान नेवढ़िया कोट के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पूर्व विधायक डॉ.हरेंद्र प्रसाद सिंह व ठेकेदार दिलीप तिवारी के विरुद्ध एसीजेएम एमपी एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। राजा संग्राम सिंह के पुत्र व वादी राजेन्द्र सिंह के पिता पुर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति रहे हरिमूर्ति सिंह, आईएएएस उनके भाइयों व दलपतपुर गांव के कुछ मनिंदो लोगों ने मिलकर 12अप्रैल 1994 को ट्रस्ट का पंजीकरण कराया। इसके बाद नेवढ़िया कोट पर राजा संग्राम सिंह के कीर्ति स्तम्भ का निर्माण कराया। वादी संग्राम सिंह जनकल्याण संस्थान ट्रस्ट के पदेन अध्यक्ष है।